Sunday 18 February 2024

आचार्य के अवदान से गुलज़ार ज्ञानपीठ

दयानंद पांडेय 

प्रकांड पंडित पद्म विभूषण आचार्य रामभद्राचार्य [ गिरिधर मिश्र ] और गुलज़ार [ संपूर्ण सिंह कालरा ] को ज्ञानपीठ मिलने पर कुछ लोग बौखलेश हो गए हैं। यह गुड बात नहीं है। ज्ञानपीठ की उज्जवल परंपरा से , संस्कृत साहित्य के सौंदर्य सौष्ठव से अगर आप परिचित नहीं हैं तो यह आप का दुर्भाग्य है। आचार्य रामभद्राचार्य के संस्कृत साहित्य में अवदान से अपरिचित हैं तो इस में आचार्य रामभद्राचार्य का कोई दोष नहीं है। वह भगवा पहनते हैं , रामकथा बांचते हैं तो यह उन की अयोग्यता नहीं है। आप के बंद और तंग दिमाग की मुश्किल है यह। योग करते हुए गुरु गोरखनाथ महाकवि हो सकते हैं। गोरख के अनुयायी कपड़ा बुनते हुए , जुलाहा का काम करते हुए कबीर कवि हो सकते हैं। नानक कवि हो सकते हैं। कृष्ण को गाने वाली मीरा कवि हो सकती हैं। जूता सिलते हुए चर्मकार का कार्य करते हुए रैदास कवि हो सकते हैं। मांग कर खाने वाले , मसीत में सोने वाले राम के अनन्य गायक तुलसी की तो ख़ैर बात ही क्या है। इस समय में भी कई ऐसे रचनाकार हैं , दुनिया भर में हैं जो काम कुछ और करते हैं , अध्यापक , पत्रकार या अफ़सर आदि नहीं हैं फिर भी रचनाकार हैं। बड़े रचनाकार। तो रामभद्राचार्य भी संस्कृत के बड़े रचनाकार हैं। कवि हैं। अनेक महाकाव्य , खंड काव्य के रचयिता हैं। 80 से अधिक प्रकाशित पुस्तकें हैं। मनोनीत आचार्य नहीं हैं , अकादमिक आचार्य हैं। बचपन से नेत्रहीन होने के बावजूद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। संस्कृत व्याकरण में पी एच डी हैं। 

आचार्य पाणिनि पर उन का बड़ा काम है। रामचरित मानस और गीता पर अनेक टीकाएं लिखी हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने उन्हें सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के व्याकरण विभाग के अध्यक्ष के पद पर भी नियुक्त किया। लेकिन गिरिधर मिश्र यानी रामभद्राचार्य ने इस नियुक्ति को अस्वीकार कर दिया और अपना जीवन धर्म, समाज और विकलांगों की सेवा में लगाने का निर्णय लिया। उन के अनेक सामाजिक और शैक्षिक कार्य काबिले तारीफ़ हैं। अयोध्या में मंदिर प्रसंग पर हाईकोर्ट से लगायत सुप्रीमकोर्ट तक रामभद्राचार्य द्वारा दिए गए अकाट्य साक्ष्यों का आज भी डंका बजता है। इसी लिए कुछ मतिमंद उन से घृणा करते हैं। नफ़रत की नागफनी ले कर खड़े हो जाते हैं। 

यह मूर्ख अपने को जाने कैसे लेखक भी मानते हैं। लेखक का काम घृणा और नफ़रत करना नहीं होता। असहमत होना , नापसंद करना , स्वीकार न करना और बात है। नफ़रत और घृणा करना और बात। श्रीभार्गवराघवीयम् महाकाव्य पर वर्ष 2005 में साहित्य अकादमी से सम्मानित रामभद्राचार्य की रचनाशीलता के अनेक पड़ाव हैं। गो कि साहित्य अकादमी पुरस्कार में किसी सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं रहता फिर भी मतिमंदों को ध्यान रहे 2005 में यू पी ए की मनमोहन सिंह सरकार थी। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी ने बतौर प्रधानमंत्री उन्हें पांच  स्वर्णपदकों के साथ उत्तर प्रदेश के लिए चलवैजयन्ती पुरस्कार प्रदान किया था। इतना ही नहीं ,  उन की योग्यता से प्रभावित हो कर इंदिरा गांधी ने उन्हें आंखों की चिकित्सा के लिए संयुक्त राज्य अमरीका भेजने का प्रस्ताव किया, परंतु आचार्य रामभद्राचार्य ने मना कर दिया। 1976  में सात स्वर्णपदकों और कुलाधिपति स्वर्ण पदक के साथ उन्होंने आचार्य की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आजादचन्द्रशेखरचरितम् नाम से स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद पर रामभद्राचार्य ने खंड काव्य लिखा है। मेरी जानकारी में हिंदी में भी किसी ने चंद्रशेखर आज़ाद पर कोई खंड काव्य नहीं लिखा है। ऐसे ही अनेक कृतियां हैं रामभद्राचार्य की। संस्कृत में भी , हिंदी में भी। 


यह ठीक है कि कभी पंचर बनाने वाले संपूर्ण सिंह कालरा यानी गुलज़ार हिंदी फ़िल्म जगत में बतौर गीतकार और बतौर निर्देशक भी बेस्ट कॉपियर हैं। इधर-उधर का पंचर जोड़ने से बाज नहीं आते। बतौर निर्देशक सीन दर सीन उड़ा लेने में मास्टर हैं। भारतीय एडाप्टेशन के मास्टर। विदेशी फिल्मों का मुकम्मल भारतीयकरण कर देते हैं। पर हैं उर्दू के आदमी। खांटी उर्दू के आदमी। और उर्दू में किसी भी नज़्म , ग़ज़ल के एक मिसरे पर पूरी ग़ज़ल या नज़्म कहने की परंपरा है। ग़ालिब , मीर , मोमिन , इक़बाल समेत हर किसी ने इस परंपरा की गंगा में स्नान किया है। करते ही रहते हैं। बहुतेरे क़िस्से हैं। कोई नई बात नहीं है। और यह काम चूंकि गुलज़ार ने फिल्मों में किया है , सो लोग उन्हें चोर कहने लगे। यह ग़लत बात है। फिर यह काम तो गुलज़ार से कहीं ज़्यादा जावेद अख़्तर ने किया है। जावेद के मामा मजाज लखनवी के तो लगभग सारे कलाम तमाम फ़िल्मी गीतकारों ने उठा लिए हैं। कुछ भी छोड़ा नहीं है। 

सच यह है कि गुलज़ार और जावेद बेस्ट कॉपियर ही नहीं , बेस्ट प्रजेंटेटर भी हैं। इसी का यह दोनों खाते हैं। फिर तमाम शायरों ने यह काम किया है। फ़िल्मी गीत लिखने वाले अधिकांश लोगों ने यह किया है। साहिर , शक़ील , मज़रुह हर किसी ने किया है। किसी का मिसरा , गीत किसी का। तेरी आंखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है , फ़ैज़ का मिसरा है पर फ़िल्म में गाना तो मज़रुह ने लिखा है। इस का भी बड़ा क़िस्सा है। शैलेंद्र ने भी बहुत से मुखड़े उठाए हैं। भोजपुरी से भी उठाए हैं। अनजान ने भी। इंदीवर ने भी। आनंद बख्शी ने भी बहुत। शैलेंद्र को बहुत सारे मुखड़े तो राजकपूर देते थे। एस डी वर्मन ने तो बांग्ला लोकगीत और उस का संगीत खड़े के खड़े उठा लिए हैं और उस को किसी गीतकार से हिंदी करवा दिया है। सी रामचंद्र , नौशाद , ओ पी नैय्यर जैसे संगीतकारों ने यह सब बहुतायत में किया है। हां , गुलज़ार ने नमक़ में दाल किया है। माना। पर इस बिना पर गुलज़ार शायर नहीं हैं , चोर हैं , यह कहना ज़रा नहीं ज़्यादा ज्यादती है। गुलज़ार शायर हैं। ग़ालिब की तरह उस्ताद नहीं , न सही ग़ालिब को गाने-गवाने वाले तो हैं ही। शायरी की बढ़िया समझ भी है। 

ओरिजिनल शायरी भी है गुलज़ार के पास। 2002 में साहित्य अकादमी से सम्मानित हैं गुलज़ार। उस्ताद शायर नहीं हैं गुलज़ार पर मीना कुमारी , दीप्ति नवल जैसी अभिनेत्रियों के शायरी में उस्ताद हैं। और भी बहुतों के उस्ताद हैं गुलज़ार। मीना कुमारी की डायरी से शेर उड़ा लिए जैसी बातें , कुंठित मानसिकता की बातें हैं। मीना कुमारी के शौहर कमाल अमरोही ख़ुद बाकमाल शायर और लेखक हैं। अंतिम समय में कमाल अमरोही के पास मीना कुमारी लौट आई थीं। वह एक अलग और बड़ा क़िस्सा है। 

रामभद्राचार्य अगर पद्म विभूषण हैं तो गुलज़ार भी पद्म भूषण हैं। रामभद्राचार्य जितना विपुल रचना संसार तो नहीं है गुलज़ार के पास लेकिन आधा दर्जन से अधिक दीवान उन के खाते में दर्ज हैं। तिस पर चोखी बात यह कि गुलज़ार सेक्यूलर चैंपियन भी हैं। संजय गांधी ने भले उन की फ़िल्म आंधी को सिनेमा के परदे से उतरवा कर उस की रीलें जलवा दी थीं पर गुलज़ार की प्रतिबद्धता कांग्रेस के साथ मुसलसल जारी है। संपूर्ण कुतर्क के साथ। लगता ही नहीं कई बार कि यह वही गुलज़ार हैं जिन्हें हम रुमानी गानों और नफ़ीस बातों के लिए जानते हैं। सेक्यूलरिज्म का कीड़ा जब कुलबुलाता है , गुलज़ार का तो वह अपनी सारी नफ़ासत और लताफ़त बिसार जाते हैं। 

न जाने क्यों। 

बताते चलें कि आंधी फ़िल्म कमलेश्वर के उपन्यास काली आंधी पर आधारित है। इस उपन्यास पर एक बार सुब्रमण्यम स्वामी ने कमलेश्वर से एक लिफ्ट में अचानक मिल जाने पर कहा कि इंदिरा गांधी का बहुत बढ़िया चरित्र चित्रण किया है। कमलेश्वर ने पलट कर सुब्रमण्यम स्वामी से कहा कि वह चरित्र विजयाराजे सिंधिया का है , इंदिरा गांधी का नहीं। कमलेश्वर चाहे जो कहें , पर काली आंधी की मालती , थीं इंदिरा गांधी ही। इसी लिए इमरजेंसी में संजय गांधी ने इस आंधी को सिनेमा घरों से उतरवा कर रीलें जलवा दीं। वह तो कहीं कोई एक रील ग़लती से बची रह गई थी तो इमरजेंसी ख़त्म होने के बाद जनता पार्टी की सरकार आने के बाद उस रील से कई कॉपी बनी और आंधी फिर से रिलीज हुई। क्लासिक फ़िल्म है आंधी। इस मोड़ से जाते हैं - / कुछ सुस्त क़दम रस्ते कुछ तेज़ क़दम राहें - / कि: पत्थर की हवेली को शीशे के घरौंदों में / तिनकों के नशेमन तक इस मोड़ से जाते हैं ! जैसे कुछ लोकप्रिय गाने गुलज़ार के ओरिजिनल गीत हैं। जो आज भी लोगों की जुबां पर लरजते हैं। निर्देशन भी लाजवाब था आंधी का। सैल्यूटिंग।  

इस फ़िल्म की कथा-पटकथा तो कमलेश्वर की ही थी पर जब फ़िल्म रिलीज हुई तो कथा-पटकथा के तौर पर नाम दर्ज था परदे पर गुलज़ार का। इस पुछल्ले के साथ कि कमलेश्वर के उपन्यास काली आंधी पर आधारित। कमलेश्वर इस बात पर गुलज़ार से बहुत नाराज हुए। यह नाराजगी कह कर , लिख कर जताई। हां , इस आंधी ने गुलज़ार की ज़िंदगी में भी काली आंधी ला दी। हुआ यह कि इस आंधी फ़िल्म में नायिका की भूमिका के लिए गुलज़ार ने बंगला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा सेन को चुना था और ठीक ही चुना था। गुलज़ार की तभी नई-नई शादी हुई थी , राखी से। राखी चाहती थीं कि सुचित्रा सेन की जगह वह यह भूमिका करें। गुलज़ार लेकिन फ़ैसला कर चुके थे। बतौर निर्देशक वह राखी और सुचित्रा सेन के अभिनय की सीमा और क्षमता जानते थे। जानते थे कि राखी नहीं , सुचित्रा सेन उस भूमिका के लिए उपयुक्त थीं। राखी को मना कर दिया। राखी गुलज़ार नाराज हो गईं , गुलज़ार से। बेटी मेघना उस समय गर्भ में थी। गुलज़ार के बहुत मान-मनौव्वल के बावजूद राखी गुलज़ार , गुलज़ार का घर छोड़ कर निकल गईं। अब तक लौटी नहीं हैं। अलग बात है दोनों की ज़िंदगी में लोग आते-जाते रहे। राखी का नाम भी अमिताभ बच्चन समेत कइयों के साथ जुड़ा तो गुलज़ार का नाम भी दीप्ती नवल जैसी कई अभिनेत्रियों के साथ। बल्कि अमिताभ तो एक समय में राखी और रेखा दोनों पर ही मेहरबान रहे। फिल्मों में भी संबंधों में भी। परवीन बॉबी भी आईं , ज़ीनत अमान भी। और जाने कौन-कौन। एक लंबी फ़ेहरिस्त है। ख़ैर , तमाम पानी गुज़र गया पर गुलज़ार और राखी गुलज़ार के बीच संवादहीनता नहीं आई और न ही दोनों ने तलाक़ लिया। हां , फ़िल्मी परदे पर राखी गुलज़ार आहिस्ता से राखी हो गईं। गुलज़ार का नाम उन के नाम से हट गया। पर बेटी मेघना दोनों के बीच सेतु बनी रही। अभी भी बनी हुई है। मेघना बहुत कामयाब निर्देशक हैं। लाजवाब भी। पिता गुलज़ार की तरह कॉपियर नहीं हैं , मेघना। यह भी क़ाबिले गौर है कि अपनी फिल्मों के गीत वह पिता गुलज़ार से ही लिखवाती हैं। गुलज़ार भी बेटी के लिए ओरिजिनल गीत लिखते हैं। कहीं से कोई मिसरा नहीं उठाते। राजी फिल्म के इस गीत को याद कीजिए। इस की धुन भी बहुत मीठी है। 

फसलें जो काटी जायें, उगती नहीं हैं

बेटियाँ जो ब्याही जाएँ, मुड़ती नहीं हैं


ऐसी बिदाई हो तो, लंबी जुदाई हो तो

देहलीज़ दर्द की भी, पार करा दे


बाबा मैं तेरी मलिका, टुकड़ा हूँ तेरे दिल का

इक बार फिर से देहलीज़ पार करा दे


मुड़ के ना देखो दिलबरो दिलबरो…


हां , लेकिन मां की तरह बेटी ने गुलज़ार का नाम अपने नाम से नहीं हटाया है। विवाह के बाद भी वह हैं , मेघना गुलज़ार ही। विवाह के बाद भी वह कटी हुई फसल बनने के बजाय पिता की बेटी बनी हुई हैं। मेघना गुलज़ार। मेघना पिता के प्रेम में कविताएं लिखती रहती हैं। निर्देशक तो बाकमाल हैं ही वह। गुलज़ार के आस्कर वाले गीत के बोल में ही जो कहें कि :

जय हो ! 

Tuesday 13 February 2024

लखनऊ में गोमती नगर पुलिस के संरक्षण में मसाज पार्लर के बहाने उदय पटेल का देह व्यापार का कारोबार

दयानंद पांडेय 



लखनऊ के गोमती नगर में पुलिस के संरक्षण में आज कल कहीं मुजरा हो रहा है , कहीं मसाज पॉर्लर की आड़ में देह का धंधा। पुलिस अपना हिस्सा ले कर आंख मूंदे हुए है। लखनऊ के गोमती नगर में मुजरा के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो लोग चौंके। मुजरे तो किसी तरह बंद हुए पर देह व्यापार का धंधा बदस्तूर जारी है। मसाज पार्लर के बहाने देह व्यापार के अड्डे भी। जो जब चाहे , ऑनलाइन बुक कर ऐश कर सकता है। कई बार लगता है जैसे लखनऊ के चौक का सारा देह व्यापार , सारा नर्क , गोमती नगर में उतर आया है। इस बात की जानकारी कई बार जागरुक नागरिकों ने समय-समय पर गोमती नगर पुलिस को दी है , देते ही रहते हैं लेकिन जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी का आश्वासन मिलता है लोगों को , पर कार्रवाई नहीं होती। 

एक है उदय पटेल। आधार और पैन कार्ड में उदय नारायण लिखता है। पिता का नाम राज बहादुर। कबूलपुर , बाराबंकी का रहने वाला है लेकिन मसाज पार्लर के बहाने देह व्यापार का धंधा , गोमती नगर में ठिकाने बदल-बदल कर करता है। गोमती नगर थाने की पुलिस का संरक्षण उसे सर्वदा मिलता रहता है। इंटरनेट उस का बड़ा हथियार है। ऑनलाइन बुकिंग करता रहता है। उदय पटेल के पास कई सारे मोबाईल नंबर हैं। ठिकाने तो वह बदलता रहता है , मोबाईल भी बदलता रहता है। ज़्यादातर वह फ़ोन नंबर बंद रखता है। वाट्सअप काल पर बात करता रहता है। ताकि उस की लोकेशन न मिले। कई बार वह मकान मालिकों का किराया भी नहीं देता। मांगने पर पहले बहाने बनाता है फिर धमकी देता है। खैर ,सुविधा के लिए उस के क्रमशः तीन फ़ोन नंबर और आधार कार्ड और पैन कार्ड यहां देखें। 

उदय नारायण पटेल 

9935527999 

9519908888 

9140041487 


ज़्यादातर वह कालेज में पढ़ रही लड़कियों को फंसा कर देह धंधे के दलदल में उतारता है। एक बार एमिटी कालेज की लड़की को उस ने बंधक बना लिया। नशे की दवाइयां दे कर धंधा करवाता रहा। वह लड़की किसी तरह उदय पटेल की चंगुल से निकली और सीधे पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची। कार्रवाई तो हुई पर उदय पटेल फिर बच गया। उदय पटेल के क्लाइंट भी बड़े लोग और पैसे वाले ही होते हैं। एक बार 2022 में एक महिला ए सी पी तैनात हुईं तो उन्हों ने 2022 में ताबड़तोड़ उदय पटेल के कई ठिकानों पर छापे मारे। उदय पटेल के कारिंदे तो पकड़े गए पर उदय पटेल फरार हो गया। क्यों कि ऐन समय पर गोमती नगर पुलिस ने उसे छापा पड़ने की सूचना दे दी। अमर उजाला , हिंदुस्तान , दैनिक जागरण समेत लखनऊ के अख़बारों में इस बाबत विस्तार से ख़बर भी छपी। कुछ दिनों तक उदय पटेल ने अपने देह धंधे के व्यापार को स्थगित किया। लेकिन अब फिर से उदय पटेल ने अपने देह धंधे के व्यापार को विभिन्न मसाज पार्लरों के माध्यम से आनलाइन शुरु कर दिया है। इस बारे में गोमती नगर के थानेदार दीपक पांडेय को मोबाइल नंबर 9454403849 पर सूचित किया गया। पर वह दुनिया भर की व्यस्तताएं बताते रहे कि देखता हूं। फिर उन्हों बताया कि एस आई धर्मेंद्र को जांच दे दी गई है। धर्मेंद्र का मोबाईल नंबर 9452076266 है। पर धर्मेंद्र की जांच चार महीने से पूरी नहीं हुई। ए सी पी गोमती नगर , अमित कुमावत को भी 9454401499 पर इस बारे में बताया गया। अमित कुमावत भी दो महीने से जांच करवा रहे हैं। सुविधा के लिए 5 फ़रवरी , 2022 को प्रकाशित समाचार पढ़ें। 

कई ठिकाने बदलकर चार साल से चला रहे थे सेक्स रैकेट, मुख्य आरोपी की तलाश

लखनऊ ब्यूरो

Updated Sat, 05 Feb 2022 02:27 AM IST

लखनऊ। क्राइम ब्रांच व गोमतीनगर एसीपी की टीम ने बृहस्पतिवार को पीकेजी मसाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। मौके से छह युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें पार्लर मैनेजर अनिल कुमार प्रजापति भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह चार साल से राजधानी के कई इलाकों में ठिकाने बदलकर सेक्स रैकेट चलाते रहे हैं। वर्तमान में गोमतीनगर विस्तार इलाके के एक प्रॉपर्टी डीलर के मकान में ठिकाना बनाया था। कई दिनों की पड़ताल के बाद पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा किया। वहीं पार्लर से पकड़ी गई आठ युवतियों को नारी निकेतन भेज दिया गया है। इस गिरोह का मुख्य आरोपी उदय पटेल फरार है।

एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सेक्स रैकेट का कारोबार वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। उस समय गैंग के लोगों ने गोसाईंगंज के आहिमामऊ स्थित सूर्या ओयो होम्स को अपना अड्डा बनाया था। बाद में लॉकडाउन के चलते सूर्या ओयो बंद हो गया। इसके बाद आरोपितों ने गोमतीनगर के विरामखंड-2 स्थित एक मकान में अपना अड्डा बना लिया। युवती की शिकायत के बाद आरोपितों ने गोमतीनगर विस्तार वरदान खंड स्थित प्रॉपर्टी डीलर विनोद यादव के मकान का अपना ठिकाना बनाया। एडीसीपी पूर्वी के मुताबिक, पुलिस ने बृहस्पतिवार को कानपुर निवासी अनिल कुमार, संजय कुमार, हरियाणा निवासी कुलदीप उर्फ पीके, उन्नाव निवासी छोटू, माल निवासी राजकुमार और बिहार निवासी रितिक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बाराबंकी जनपद निवासी गैंग के मुख्य संचालक उदय पटेल का नाम सामने आया है। अब पुलिस उदय की तलाश में जुटी है। अनिल और पीके गैंग के मुख्य संचालकों में शामिल है। आरोपियों के पास से दो कार, 25 हजार नकदी, 15 मोबाइल, कई होटलों के कार्ड, कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ।

[ अमर उजाला ]


मसाज पार्लर में युवत‍ियों को नशे का इंजेक्‍शन देकर हो रहा था देहव्‍यापार, लखनऊ में छह युवक ग‍िरफ्तार

पार्लर में काम करने वाली युवती ने की थी शिकायत। लखनऊ में युवितयों को बंधक बनाकर चला रहा था देह व्‍यापार विरोध करने पर देते थे नशे का इंजेक्शन। मसाज पार्लर में बंधक बनाई गईं आठ युवतियां बरामद।

मसाज पार्लर में युवत‍ियों को नशे का इंजेक्‍शन देकर हो रहा था देहव्‍यापार, लखनऊ में छह युवक ग‍िरफ्तार

पार्लर में काम करने वाली युवती ने की थी शिकायत। लखनऊ में युवितयों को बंधक बनाकर चला रहा था देह व्‍यापार विरोध करने पर देते थे नशे का इंजेक्शन। मसाज पार्लर में बंधक बनाई गईं आठ युवतियां बरामद।

मसाज पार्लर में युवत‍ियों को नशे का इंजेक्‍शन देकर हो रहा था देहव्‍यापार, लखनऊ में छह युवक ग‍िरफ्तार

लखनऊ के गोमतीनगर पुलिस ने पीकेजी मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का किया राजफाश।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। गोमतीनगर पुलिस ने पीकेजी मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वाले गिरोह का राजफाश किया है। आरोपित युवतियों को बंधक बनाकर रखे थे। पार्लर में काम करने वाली एक युवती ने पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से मुलाकात कर इस मामले की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने टीम गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए थे। गुरुवार को एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने टीम के साथ गोमतीनगर विस्तार स्थित पीकेजी पार्लर में छापा मारा और छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पार्लर से आठ युवितयों को बरामद किया गया है।

मसाज पार्लर में युवत‍ियों को नशे का इंजेक्‍शन देकर हो रहा था देहव्‍यापार, लखनऊ में छह युवक ग‍िरफ्तार

पार्लर में काम करने वाली युवती ने की थी शिकायत। लखनऊ में युवितयों को बंधक बनाकर चला रहा था देह व्‍यापार विरोध करने पर देते थे नशे का इंजेक्शन। मसाज पार्लर में बंधक बनाई गईं आठ युवतियां बरामद।

मसाज पार्लर में युवत‍ियों को नशे का इंजेक्‍शन देकर हो रहा था देहव्‍यापार, लखनऊ में छह युवक ग‍िरफ्तार

लखनऊ के गोमतीनगर पुलिस ने पीकेजी मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का किया राजफाश।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। गोमतीनगर पुलिस ने पीकेजी मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वाले गिरोह का राजफाश किया है। आरोपित युवतियों को बंधक बनाकर रखे थे। पार्लर में काम करने वाली एक युवती ने पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से मुलाकात कर इस मामले की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने टीम गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए थे। गुरुवार को एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने टीम के साथ गोमतीनगर विस्तार स्थित पीकेजी पार्लर में छापा मारा और छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पार्लर से आठ युवितयों को बरामद किया गया है।

एसीपी गोमतीनगर ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर युवतियों को पार्लर में बुलाया जाता था। आरोपितों की चंगुल में फंसी चिनहट निवासी युवती ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। युवती का आरोप है कि छह माह पूर्व उसे फोन कर नौकरी का आफर दिया गया था। युवती के वहां जाने पर उसे बंधक बना लिया गया। इसके बाद विराम खंड दो स्थित एक मकान में लेकर गए और गलत काम करने का दबाव बनाया। मकान में कई और लड़कियां भी बंधक बनाकर रखी गई थीं।

मसाज पार्लर में युवत‍ियों को नशे का इंजेक्‍शन देकर हो रहा था देहव्‍यापार, लखनऊ में छह युवक ग‍िरफ्तार

पार्लर में काम करने वाली युवती ने की थी शिकायत। लखनऊ में युवितयों को बंधक बनाकर चला रहा था देह व्‍यापार विरोध करने पर देते थे नशे का इंजेक्शन। मसाज पार्लर में बंधक बनाई गईं आठ युवतियां बरामद।

मसाज पार्लर में युवत‍ियों को नशे का इंजेक्‍शन देकर हो रहा था देहव्‍यापार, लखनऊ में छह युवक ग‍िरफ्तार

लखनऊ के गोमतीनगर पुलिस ने पीकेजी मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का किया राजफाश।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। गोमतीनगर पुलिस ने पीकेजी मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वाले गिरोह का राजफाश किया है। आरोपित युवतियों को बंधक बनाकर रखे थे। पार्लर में काम करने वाली एक युवती ने पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से मुलाकात कर इस मामले की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने टीम गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए थे। गुरुवार को एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने टीम के साथ गोमतीनगर विस्तार स्थित पीकेजी पार्लर में छापा मारा और छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पार्लर से आठ युवितयों को बरामद किया गया है।

एसीपी गोमतीनगर ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर युवतियों को पार्लर में बुलाया जाता था। आरोपितों की चंगुल में फंसी चिनहट निवासी युवती ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। युवती का आरोप है कि छह माह पूर्व उसे फोन कर नौकरी का आफर दिया गया था। युवती के वहां जाने पर उसे बंधक बना लिया गया। इसके बाद विराम खंड दो स्थित एक मकान में लेकर गए और गलत काम करने का दबाव बनाया। मकान में कई और लड़कियां भी बंधक बनाकर रखी गई थीं।

युवतियों के विरोध पर उन्हें नशे का इंजेक्शन दिया जाता था। लग्जरी वाहनों से संचालक लड़कियों को ग्राहकों के पास भेजता था। ग्राहकों को वापस लड़कियों को उनके ठिकाने पर छोड़ने की हिदायत दी जाती थी। अधिकतर गिरोह में शामिल युवक लड़कियों को लाने व ले जाने का काम करते थे। छानबीन में पता चला है कि अलग अलग राज्यों से युवितयों को झांसा देकर बुलाया जाता था। पुलिस ने युवती की तहरीर पर एफआइआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक पार्लर से अनिल कुमार, उदय पटेल, पीके, छोटू, राजकुमार और रितीक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने पहले पुलिस चौकी में शिकायत की थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पता लगा रही है।

[ दैनिक जागरण ]



इस के अलावा और भी अख़बारों में यह खबर तब छपी थी। इस लिंक पर बहुत से अख़बारों के लिंक हैं। कृपया देखें। 


https://www.google.com/search?q=%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%AE%E0%A4%A4%E0%A5%80+%E0%A4%A8%E0%A4%97%E0%A4%B0+%2C+%E0%A4%B2%E0%A4%96%E0%A4%A8%E0%A4%8A+%E0%A4%95%E0%A5%87+%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B9+%E0%A4%A7%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A5%87+%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82+%E0%A4%89%E0%A4%A6%E0%A4%AF+%E0%A4%AA%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%B2&sca_esv=40ad471a4e6b196f&rlz=1C1ONGR_enIN969IN969&sxsrf=ACQVn08pefcdZ1FAfxkuZ9a3t_VmlQ6XSA%3A1707832754960&ei=snXLZaGOOrWw4-EPiumtmAU&ved=0ahUKEwihr8flvKiEAxU12DgGHYp0C1MQ4dUDCBA&oq=%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%AE%E0%A4%A4%E0%A5%80+%E0%A4%A8%E0%A4%97%E0%A4%B0+%2C+%E0%A4%B2%E0%A4%96%E0%A4%A8%E0%A4%8A+%E0%A4%95%E0%A5%87+%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B9+%E0%A4%A7%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A5%87+%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82+%E0%A4%89%E0%A4%A6%E0%A4%AF+%E0%A4%AA%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%B2&gs_lp=Egxnd3Mtd2l6LXNlcnAiZ-Ckl-Cli-CkruCkpOClgCDgpKjgpJfgpLAgLCDgpLLgpJbgpKjgpIog4KSV4KWHIOCkpuClh-CkuSDgpKfgpILgpKfgpYcg4KSu4KWH4KSCIOCkieCkpuCkryDgpKrgpJ_gpYfgpLIyCBAhGKABGMMESP6jAVDZGliyjAFwAXgAkAECmAHyAaABkhCqAQUwLjcuNLgBDMgBAPgBAcICCxAAGIAEGIAEGKIE4gMEGAEgQYgGAQ&sclient=gws-wiz-serp#ip=1&vhid=F79QqCKGoATElM&vssid=l

Thursday 8 February 2024

लता मंगेशकर से घृणा और नफ़रत करने वाले लोग

दयानंद पांडेय 


क़ायदे से लता मंगेशकर से घृणा और नफ़रत करने वाली फोर्सेज को उन शायरों , कवियों , संगीतकारों , फ़िल्म निर्देशकों , हीरो , हीरोइनों से भी उतनी ही नफ़रत करनी चाहिए , उतनी ही घृणा करनी चाहिए , जितनी वह लता मंगेशकर से करता हुआ दिख रहे हैं। जिन शायरों , कवियों के लता ने गीत गाए। ग़ज़लें गाईं। जिन संगीतकारों के साथ गाए। जिन गायकों के साथ गाए। जिन निर्देशकों , जिन हीरोइनों , हीरो के लिए गाए। इस तरह कोई 80-90 प्रतिशत लोगों को फ़िल्म इंडस्ट्री से इन फोर्सेज को अपनी घृणा और नफ़रत के क़ारोबार में रखना पड़ेगा। बचेंगे वही जो लता के पहले के थे या लता के बाद हुए। 

क्यों कि बिना लता मंगेशकर के तो कोई संगीत निर्देशक , कोई गीतकार , कोई फ़िल्म निर्देशक , हीरो-हीरोइन या गायक रहा नहीं। असल में घृणा और नफ़रत करने वाली यह फ़ोर्स , हिप्पोक्रेट फ़ोर्स है। ठीक वैसे ही जैसे , कोरोना वैक्सीन के ख़िलाफ़ हिक़ारत दिखाने वालों ने चुपके-चुपके वैक्सीन लगवा ली , यह घृणा और नफ़रत के दुकानदार भी लता मंगेशकर को सुनते हैं। यह बहुत बीमार लोग हैं। वैचारिकी के कोढ़ में कुढ़ते हुए सड़ गए हैं। वैचारिकी के खूंटे में बंधे तेली के बैल हैं। भेड़ चाल के अभ्यस्त लोग हैं। इन को डर है कि अगर लता मंगेशकर के प्रति अपनी घृणा नहीं परोसेंगे तो अपने बाप के नहीं रहेंगे। इन के लोग इन्हें हरामी घोषित कर देंगे। नाजायज औलाद बता देंगे। सो सब के सब प्रतिस्पर्धा में आ गए हैं। कि कौन ज़्यादा घृणा और नफ़रत परोसे। गोया कुर्सी दौड़ आयोजित हो यह बताने की कि अपने बाप की ही औलाद हूं। यह सिद्ध करने का यही समय है। अलग बात है कि इन लोगों के लिए इन दिनों ऐसा समय अकसर आता रहता है। 

एक पियक्कड़ और बदमिजाज पत्रकार याद आ रहा है जो सेक्यूलरिज्म के नाम पर एन जी ओ के पैसे से इतना मुटा गया है कि अपने बाप का दिया नाम हटा कर नया नाम रख लिया है। विदेश यात्राएं बहुत करता है। कहीं किसी देश में घर भी ले चुका है। ज़ी न्यूज़ के एंकर रोहित सरदाना के निधन पर उस ने रोहित की बेटी से बलात्कार करने की गुहार कर दी। तो यह सभी लोग बलात्कारी लोग हैं। लता मंगेशकर के मरने के बाद अपनी घृणा और नफ़रत का इज़हार कर , देवी जैसी लता मंगेशकर और उन की अप्रतिम गायकी के साथ निरंतर बलात्कार कर रहे हैं। 

सहमति-असहमति होती रहती है। पसंद-नापसंद भी। पर यह घृणा और नफ़रत ? इस के क्या मायने हैं भला ! ख़ैरियत बस यही है कि लता मंगेशकर के कोई बेटी या संतान नहीं है। नहीं यह बलात्कारी लोग , अपनी बीमार मानसिकता की बघार ज़रुर लगा देते। छी है ऐसे लोगों पर। लता मंगेशकर की गायकी छोड़िए , लोक कल्याण के लिए लता मंगेशकर ने कितने काम किए हैं , यह मूर्ख यह भी नहीं जानते। अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर के नाम पर गरीबों के लिए लगभग निःशुल्क बड़ा सा कैंसर अस्पताल बनवाया है। जाने कितनों की चुपचाप मदद की है। लोक कल्याण के और भी कई काम लता मंगेशकर के खाते में। लेकिन यह मूर्ख नहीं जानते। हां , लता को श्रद्धांजलि देते समय शाहरुख़ खान थूक नहीं रहा , इस के बचाव में ज़रुर खड़े हो गए हैं यह लोग। पर लता मंगेशकर के ख़िलाफ़ जहर बदस्तूर जारी है।


Tuesday 6 February 2024

इंद्र पुत्र और व्यास नंदन का मर्म

दयानंद पांडेय 

महाभारत में एक क़िस्सा आता है , जो कमोवेश सभी लोग जानते हैं। कि श्रीकृष्ण के पास पहले दुर्योधन पहुंचा था। मारे घमंड के श्रीकृष्ण के सिरहाने बैठा। अर्जुन बाद में पहुंचे और पैताने बैठे। श्रीकृष्ण ने पहले अर्जुन से बात शुरु की और दुर्योधन के पहले आने के हस्तक्षेप को मुल्तवी करते हुए तर्क दिया कि पहले उन्हों ने अर्जुन को देखा , सो वह पहले अर्जुन से बात करेंगे। और की भी। पर श्रीकृष्ण जब सोए हुए थे तब एक घटना और घटी। जो कम लोग जानते हैं। हुआ यह कि दुर्योधन तो पहले ही से पहुंचा हुआ था। पर जब अर्जुन आए तो दुर्योधन ने अर्जुन पर तंज करते हुए पूछा , कहिए इंद्र पुत्र कैसे आना हुआ ? अर्जुन तिलमिला कर रह गए पर चुप रहे। 

गौरतलब है कि कुंती के तीन पुत्र थे , युधिष्ठिर , भीम और अर्जुन। कर्ण को मिला लें तो चार पुत्र। कर्ण विवाह पूर्व सूर्य के पुत्र हैं। जब कि अर्जुन , कुंती-पाण्डु विवाह के बाद भी इंद्र पुत्र हैं। तो दुर्योधन ने इसी बात पर तंज किया। ख़ैर , बाद में श्रीकृष्ण की बात जब अर्जुन से हो गई तो दुर्योधन की तरफ मुखातिब होते हुए श्रीकृष्ण ने दुर्योधन से कहा कि कहिए व्यास नंदन , आप का कैसे आना हुआ ? यह सुन कर दुर्योधन तिलमिला गया। पर चुप रहा। कोई प्रतिक्रिया नहीं दी श्रीकृष्ण को। असल में श्रीकृष्ण दुर्योधन और अर्जुन के आने के समय सोए ज़रुर थे पर दोनों का संवाद सुन लिया था। 

सब जानते हैं कि धृतराष्ट्र , पाण्डु और विदुर महर्षि व्यास की संतान थे। लंबी कथा है , यह भी। तो इसी बिंदु पर कटाक्ष करते हुए श्रीकृष्ण ने दुर्योधन को इंगित किया कि अगर अर्जुन इंद्र पुत्र हैं तो बेटा दुर्योधन , तुम भी पाक-साफ़ नहीं हो। हो तो व्यास नंदन ही। तो आज एक पोस्ट पर इसी तरह की बात करते हुए कुछ मित्रों ने वर्ण संकर पर विमर्श शुरु कर दिया। कुछ ज़्यादा ही उछृंखल हुए मित्र लोग। तो मन हुआ कि यह कथा भी बांच दी जाए। क्यों कि बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी।

Saturday 3 February 2024

आडवाणी बीज हैं , नरेंद्र मोदी उस का फल

दयानंद पांडेय 



अपना-अपना भ्रम तोड़ कर एक बात लोगों को अच्छी तरह जान लेना चाहिए कि लालकृष्ण आडवाणी वह बीज हैं जिस के फल हैं , नरेंद्र मोदी। वृक्ष , शाखाएं , फूल और फल नष्ट हो जाएं , ख़त्म हो जाएं तो फिर हो जाएंगे। लेकिन अगर बीज ही ख़त्म हो जाए तो कुछ नहीं होगा। कभी नहीं होगा। लेकिन देख रहा हूं कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न क्या मिला , कई सारे पके-अधपके फोड़े फूट गए हैं। इन फोड़ों का बदबूदार मवाद , ऐसे बह रहा है जैसे नाबदान में सीवर का पानी। इन को बहने दीजिए और जानिए कि लालकृष्ण आडवाणी न होते तो भाजपा का यह वृक्ष भी आज की तारीख़ में इतना घना , इतना फलदार नहीं ही होता। 

आप कहेंगे कि फिर अटल बिहारी वाजपेयी क्या हैं ? क्या थे ? 

एक निर्मम सच यह भी है कि लालकृष्ण आडवाणी की मेहनत से ही अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने थे। अटल बिहारी वाजपेयी के अध्यक्ष रहते भाजपा लोकसभा में दो सीट पर सिमट कर रह गई थी। भाजपा जब भी फूली-फली , लालकृष्ण आडवाणी के भाजपा अध्यक्ष रहते ही। आप कह सकते हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी , भाजपा के नेहरु थे। गांधी नेहरु के बीज थे। सरदार पटेल आदि को फांद कर नेहरु प्रधानमंत्री बने थे। गांधी कहते थे कि हमारे बीच नेहरु ही एक अंगरेज है। तो कट्टर लोगों के बीच भाजपा में अटल एक उदार चेहरा थे। अलग बात है एक समय लोग अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा का धर्मेंद्र कहते थे। जैसे धर्मेंद्र , फिल्मों में प्रेम , हास्य , स्टंट सब कुछ कर लेते थे , अटल बिहारी वाजपेयी भी भाजपा में , भाजपा के लिए सभी कुछ कर लेते थे। अटल बिहारी वाजपेयी कट्टर नहीं , उदार चेहरा थे भाजपा के। जब कि लालकृष्ण आडवाणी भाजपा का कट्टर चेहरा। अटल बिहारी वाजपेयी ने वह सब कुछ नहीं देखा , भोगा जो लालकृष्ण आडवाणी ने देखा भुगता। पाकिस्तान बंटवारे के बाद कराची में मुस्लिम सांप्रदायिकता का सामना अटल बिहारी वाजपेयी ने नहीं किया था। नहीं भुगता था। भुगता था , लालकृष्ण आडवाणी ने। सिंधी हो कर भी लालकृष्ण आडवाणी को सिंध छोड़ना पड़ा था , अटल बिहारी वाजपेयी को नहीं। तो लालकृष्ण आडवाणी कट्टर नहीं होते तो कौन होता भला ! धूमिल की कविता पंक्ति है : 

लोहे का स्वाद

लोहार से मत पूछो

उस घोड़े से पूछो

जिसके मुँह में लगाम है। 

तो लालकृष्ण आडवाणी की स्थिति वही थी , जो लगाम वाले घोड़े की होती है। मुस्लिम सांप्रदायिकता का स्वाद आडवाणी ने चखा था , अटल ने नहीं। ख़ैर , बात भाजपा , आडवाणी , मोदी और भारत रत्न की। 


अभी आडवाणी को भारत रत्न घोषित होने तक के पहले तक आडवाणी-मोदी के संबंधों पर तंज करने वालों का सुर क्या था , अब क्या हो गया है , देखने लायक़ है। आनंददायक है। बहुत आनंददायक। अभी तक मोदी विरोध के बुखार में तप रहे लोग , आडवाणी से गहरी सहानुभूति रखने वाले लोग कैसे तो पके फोड़े की तरह फूट कर मवाद के सीवर का नाला बन कर बदबू मारते हुए बहने लगे हैं , देखना बहुत दिलचस्प है। 

अच्छा अगर सोमनाथ से अयोध्या की रथ यात्रा आडवाणी ने नहीं निकाली होती तो क्या देश की राजनीति का मंज़र यही होता ? आडवाणी की रथयात्रा अयोध्या भले नहीं पहुंची पर इस रथयात्रा ने आडवाणी को जननायक बना दिया था। इतना कि लोग आडवाणी के रथ के पहियों पर लगी धूल माथे पर लगाते थे। आडवाणी की आरती होती थी जगह-जगह। 

अच्छा अगर गोधरा न होता और समूचा सेक्यूलर गैंग गोधरा पर सांस खींच कर बैठ न गया होता , ऐसे जैसे कुछ हुआ ही न हो। तो क्या राजनीति का यही दृश्य होता ? 

सेक्यूलर गैंग ऐसे ख़ामोश रहा गोया रेल के डब्बों में बंद कर के गोधरा में कारसेवक नहीं , इंसान नहीं लकड़ी जला दी गई हो। फिर गोधरा नरसंहार की प्रतिक्रिया में पूरे गुजरात में जिस तरह दंगे-फसाद हुए , उस पर जो एकतरफा हाय-तौबा हुई , वह भी नहीं हुआ होता तो क्या यही-यही हाल-हवाल होता ? नरेंद्र मोदी को जिस तरह मुख्यमंत्री के तौर पर अपराधी घोषित कर पूरे देश में माहौल बिगाड़ा नहीं गया होता तो क्या नरेंद्र मोदी , आज की तारीख़ में प्रधानमंत्री भी होते ?

मेरा स्पष्ट मानना है कि नहीं होते। बात पानी की तरह साफ है कि मुस्लिम तुष्टिकरण की भयानक आंधी ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। 

जिस तरह तीस्ता सीतलवाड़ जैसे एन जी ओ धारी खड़े कर , दुनिया भर के एकतरफा आरोप लगा कर मोदी को खलनायक बना कर पेश किया , कांग्रेस और सोनिया गांधी ने वह अभूतपूर्व था। सी बी आई सहित तमाम जांच एजेंसियों ने नरेंद्र मोदी को घेर लिया। बारह-बारह घंटे की पूछताछ होती थी तब मोदी से। नियमित। सोनिया गांधी ने ख़ून का सौदागर बताया नरेंद्र मोदी को। पूरी दुनिया में बताया गया कि नरेंद्र मोदी से ज़्यादा घृणित मुख्यमंत्री और व्यक्ति कोई है ही नहीं। अटल बिहारी वाजपेयी की भी उदारता जागी और उन्हों ने ने भी मोदी को राजधर्म का पाठ पढ़ा दिया गोवा में। लेकिन आडवाणी ढाल की तरह खड़े हो गए , मोदी के पक्ष में। लंबी प्रक्रिया के बाद सभी कानूनी मामलों और जांचों से भी सुप्रीमकोर्ट से क्लीनचिट मिल गई मोदी को। कि तभी प्रयाग के महाकुंभ के धर्म संसद में विश्वहिंदू परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक सिंघल ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित कर दिया। भाजपा ने इस प्रस्ताव पर अमल किया। आडवाणी अपना चेहरा उदार बनाने की गरज से जिन्ना को सेक्यूलर होने का सर्टिफिकेट दे कर फंस चुके थे। मोदी के मुखर विरोधी भी बन बैठे। लेकिन देश की जनता ने भी तमाम राजनीतिक दलों के मुस्लिम तुष्टिकरण से आजिज आ कर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर बहुमत दे कर चुन लिया। अब मोदी के प्रधानमंत्री बन जाने से आजिज मोदी वार्ड के तमाम मरीज , लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी में अपनी दवा खोजने लगे। आडवाणी , जोशी की सहानुभूति में बेक़रार रहने लगे। कभी राफेल , कभी नोटबंदी , कभी जी एस टी , कभी नए संसद भवन , कभी राम मंदिर में दुःख-दर्द खोजते रहे। दुष्यंत के एक शेर में जो कहें : 

सिर से सीने में कभी पेट से पाँव में कभी 

इक जगह हो तो कहें दर्द इधर होता है। 

यह दर्द ख़त्म ही नहीं होता। लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न अब नया दर्द है। लेकिन बात फिर वहीं आ कर ठहर जाती है कि लालकृष्ण आडवाणी बीज हैं और नरेंद्र मोदी उस के फल। नरेंद्र मोदी नाम का यह फल भारतीय राजनीति के सारे सेटिल्ड पाठ्यक्रम रद्द कर नित नए पाठ्यक्रम बनाता रहता है। रद्द करता रहता है। जाने क्यों लोग इस बात से बुरी तरह बेख़बर हैं। मुसलसल बेख़बर हैं। उलटे लोग अवसाद में आते रहते हैं। पागल होते रहते हैं। याद कीजिए पिछली बार नीतीश कुमार को फिर से एन डी ए में लाने के पहले बिहार के तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविद को राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया था। नीतीश गए रामनाथ कोविद को बधाई देने और पलट कर इस्तीफ़ा दे कर वापस एन डी ए में। अब की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पुरी ठाकुर को भारत रत्न का ऐलान कर नीतीश कुमार को अपने पाले में कर के इंडिया गठबंधन के ट्यूब की छूछी खोल दी। सारी हवा निकल गई। 

अच्छा तो क्या कर्पुरी ठाकुर के साथ ही लाकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न देने का ऐलान नहीं किया जा सकता था ? किया जा सकता था। पहले भी एक साथ दो लोगों को भारत रत्न का ऐलान हुआ है। पर अगर तभी हो जाता तो यह निर्मल आनंद कैसे मिल पाता मोदी वार्ड के सदस्यों को। सच तो यह है कि नरेंद्र मोदी को राजनीति में अपने विरोधियों को निरंतर जुलाब देने की कुलति लग गई है। कर्पुरी ठाकुर को भारत रत्न दे कर नीतीश कुमार को अपना अल्शेसिसियन बना कर जातीय जनगणना को पलीता लगाया। अब लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दे कर , गुरु दक्षिणा दी है। अयोध्या में राम मंदिर बन जाने की गुरु दक्षिणा। नहीं देने को तो जब पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न दिया था , तभी लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न दे देना था। 


भारत रत्न ही क्यों लालकृष्ण आडवाणी अगर ज़्यादा उछल-कूद न किए होते तो राष्ट्रपति भी बने होते और भारत रत्न भी। नहीं बने तो इस लिए भी कि आडवाणी , अटल से तमाम दोस्ती के बावजूद फिंगरिंग से बाज नहीं आते थे। आदत से लाचार थे। कई बार उन्हें लगता रहता था कि सारी मेहनत उन्हों ने की। भाजपा की राजनीतिक ज़मीन को उपजाऊ उन्हों ने बनाया , फ़सल अटल काट रहे हैं। तो रह-रह कर टीस उठती रहती थी। शायद आडवाणी की यह टीस देख कर ही गोविंदाचार्य एक समय कह बैठे थे कि अटल जी तो मुखौटा हैं। और खेत हो गए। 

याद कीजिए अटल जी का गोवा में वह भाषण जिस में उन्हों ने गरजते हुए कहा था , न टायर्ड , न रिटायर्ड , आडवाणी जी के नेतृत्व में विजय की ओर प्रस्थान ! तब आडवाणी ही नहीं , पूरी भाजपा को सांप सूंघ गया था। तो मोदी के साथ भी आडवाणी की फिंगरिंग लगातार जारी रही। यशवंत सिनहा , शत्रुघन सिनहा तक बाग़ी हुए तो आडवाणी की ही शह पर। सुषमा स्वराज , उमा भारती , शिवराज सिंह चौहान आदि तब समय रहते ही बाग़ी सुर बदल कर नमो-नमो पर आ गए थे। तो आडवाणी भी अगर समय की नज़ाकत देखते हुए अपने प्रिय शिष्य के साथ बेसुरे न हुए होते तो भारत रत्न ही नहीं , राष्ट्रपति भी हुए होते। अगर अभी नहीं तो मरणोपरांत भी निश्चित ही भारत रत्न होते लालकृष्ण आडवाणी। अच्छा हुआ कि जीते-जी भारत रत्न हो गए। अब वह लांछित नहीं , सम्मानित मृत्यु को प्राप्त करेंगे। लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दे कर नरेंद्र मोदी ने भी अपने दिल का भार हल्का किया है। अपना चेहरा साफ़ किया है। बीज को प्रणाम कर के ही , अपने मूल को आदर दे कर ही कोई फल , फल बने रह सकता है। नहीं सड़ कर बदबू मारने लगता है। यह कृतज्ञता भाव काश कि हर शिष्य में हो ! हुआ करे ! ग़ालिब लिख ही गए हैं :


इब्न-ए-मरियम हुआ करे कोई 

मेरे दुख की दवा करे कोई 


शरअ' ओ आईन पर मदार सही 

ऐसे क़ातिल का क्या करे कोई 


क्या किया ख़िज़्र ने सिकंदर से 

अब किसे रहनुमा करे कोई